अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों का खेल-कूद प्रतियोगिता, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं सामग्री वितरण समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम पेण्ड्री भांठा जांजगीर में किया गया। इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चाम्पा ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगडे़, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, उपसंचालक समाज कल्याण बरखा मिहिर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा उपस्थित थे।इस अवसर पर दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, गोला फेक, सॉफ्ट बॉल थ्रो, मिश्रित मोती अलग करना, रंगोली, चित्रकला, निबंध, भाषण, नृत्य, कविता की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया एवं सभी बच्चों को सांत्वना पुरूस्कार दिया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा गुरूदयाल यादव, लक्ष्मी दास मानिकपुरी, लक्ष्मी केंवट,लोमस कुमार, धरमवीर सूर्यवंशी, राम सिंह यादव को मोटराईज्ड ट्राई सायकल,गिरधारी लाल को व्हीलचेयर एवं प्रेमलाल साहू व हरी प्रसाद आदित्य को बैसाखी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ए.डी.पी.ओ.सम्पत लाल जोशी, डी.एम.सी. हरिराम जायसवाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश सोनवान, हेमलता शर्मा, अंजना सिंह ए.पी.सी. सहित समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा जांजगीर के अधिकारी एवं कर्मचारी, नागरिकजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक यादव ने किया।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!