बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अनुकरणीय पहल : किरण देव

**

रायपुर।*शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल के मार्गदर्शन में सिंधी काउसिंल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ ईकाई ने एक-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए सबको आगे आना चाहिए। इस दिशा में सिंधी काउंसिल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेहतर कार्य कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम सबको हमेशा सजग रहना चाहिए। ऐसे समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से जुड़कर अपनी स्वास्थ्य जाँच जरूर करानी चाहिए। स्वस्थ समाज से ही हम विकसित भारत के संकल्प की चर्चा करते हैं इसलिए इस तरह हमें स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने की दिशा में जुटना होगा, यह एक मानव कल्याण का कार्य है।

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस मौके पर कहा कि समाज की पहल अनुकरणीय है। इसका लाभ अधिकाधिक लोगों को लेना चाहिए। आने वाले समय में और भी बेहतर स्वास्थ्य शिविरों के आयोजनों का आग्रह श्री सोनी ने किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई। शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल की गरिमामयी उपस्थिति शिविर में रही। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, मुखी महेश दरयानी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, जीतू लोहाना, काजल सचदेव, लक्ष्मी बजाज, डॉ. एन.डी. गजवानी, सुनील कुकरेजा, विक्की लोहाना, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, किशोर आहूजा, पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद सचिन मेघानी, पार्षद डॉ. अनामिका सिंह सहित समाज के सदस्य, चिकित्सक सहित आमजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला सक्ती में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम

      पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल=तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पुलिस सक्ती द्वारा साइबर जन-जागरूकता अभियान के…

    Read more

    KORBA : होली नजदीक पर नगाड़ों की मांग सामान्य

    होली को एक सप्ताह का समय रह गया है और इधर नगाड़ों की मांग सामान्य बनी हुई है। सीतामणी और कोहडिय़ा क्षेत्र में चर्म आधारित काम करने वाला वर्ग नगाड़े…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    जिला सक्ती में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम

    जिला सक्ती में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम

    KORBA : होली नजदीक पर नगाड़ों की मांग सामान्य

    KORBA : होली नजदीक पर नगाड़ों की मांग सामान्य

    मनरेगा में सुधार के नाम पर रोजगार गारंटी स्कीम को खत्म करने का काम , 24 को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे कांग्रेसी , SIR भी रहेगा मुख्य मुद्दा

    मनरेगा में सुधार के नाम पर रोजगार गारंटी स्कीम को खत्म करने का काम , 24 को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे कांग्रेसी , SIR भी रहेगा मुख्य मुद्दा

    बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अनुकरणीय पहल : किरण देव

    बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अनुकरणीय पहल : किरण देव

    कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

    कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल
    error: Content is protected !!