बाल संप्रेषण गृह से फरार अपचारी बालक की चल रही तलाश, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार

कोरबा। कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी बालक खिड़की की रॉड तोड़कर फरार हो गया है। यह घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुई, जिसके बाद संप्रेषण गृह में हड़कंप मच गया।अधिकारियों ने तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
फरार हुआ बालक जांजगीर-चांपा का निवासी है। उसे चोरी के मामले में 9 दिन पहले ही इस संप्रेषण गृह में लाया गया था। बताया जा रहा है कि यह बालक पहले भी भाग चुका है। कुछ महीने पहले भी इसी बाल संप्रेषण गृह से तीन अपचारी बालक फरार हो गए थे। वे किचन शेड में काम करते समय मौका पाकर भागे थे। हालांकि उन तीन में से एक बालक बाद में वापस आ गया था। पिछली घटना के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। वर्तमान में संप्रेषण गृह में कुल 33 अपचारी बालक निरुद्ध हैं।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!