दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सिटी कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मण बन तालाब बस्ती में एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर एक मासूम की मौत हो गई और दो किशोर घायल हो गए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बस्ती वासियों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर कोतवाली के सामने चक्काजाम कर दिया है, जो अब तक जारी है।

कोरबा ऑनलाइन शिक्षा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना शाम 6 बजे के आसपास की है। यहां लक्ष्मण बन तालाब के निकट एक फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है। इस फ्लैट के बगल में खाली जमीन पर बाउंड्री वॉल है। काफी लंबी-चौड़ी बाउंड्री वॉल पर कटीले तार का घेरा भी लगाया गया है। बाउंड्री वाल के अंदर की ओर जेसीबी लगवा कर मलबा और रेत को किनारे लगवाने का काम कराया जा रहा था कि जेसीबी का धक्का लगने से बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ, पीछे गली में खेल रहा एक मासूम धनेश कर्ष ( 1.5 ), संजू कर्ष (15), विशाल यादव (16) उसकी चपेट में आ गए। तीनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने धनेश कर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायल किशोरों का इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर है। वहीं इस घटना में एक युवक की मोटरसाइकिल और किनारे खड़ी सवारी ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पश्चात मौके पर सिटी एस पी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी, सिटी एस पी दर्री विमल पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल सहित पुलिस बल ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को अवगत कराया।

घटना के तीन घंटे बाद तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। बस्ती वासियों ने भूमि मालिक और जेसीबी चालक के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई और मुआवजा की मांग को लेकर सीटी कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम देर रात तक जारी है।

संतोष यादव, स्थानीय निवासी ने बताया कि हम लोग घर के द्वार के पास बैठे थे। जेसीबी वाला बालू उठा रहा था। दीवार को धक्का पड़ा जेसीबी से और दीवाल गिर गया। बच्चे लोग खेल रहे थे इस पार। सब दब गए तो दौड़े हम। दौड़ के जैसा भी स्थिति में था किसी को बाइक में किसी को और हम हॉस्पिटल भेजे। एक बच्चे का डेथ हो गया डेढ़ साल का बच्चा। दो की हालात सीरियस है।

सिटी एस पी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि संजय नगर में दीवार गिर गई है। इसकी सूचना सिटी कोतवाली पहुंची है। तीन बच्चे घायल होना बताए हैं। उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया है। फिलहाल जो भी पुलिस प्रोसीजर है चल रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि बगल में काम चल रहा था। जहां जेसीबी द्वारा धक्का देने से यह दिवाल गिरी है, चश्मदीद बता रहे हैं।

  • Related Posts

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    * *कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न* पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर…

    Read more

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    जांजगीर-चांपा 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    error: Content is protected !!