कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध धान भंडारण व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, कुल 835 क्विंटल धान और 2 वाहन जप्त

 कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सख्त निर्देश पर अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी प्रबंधन के संयुक्त जांच दल ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में स्थित यादव ब्रदर्स (प्रोप्राइटर मणिशंकर यादव) के गोदाम परिसर में छापेमारी के दौरान 1700 बोरी धान (680 क्विंटल) अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे तत्काल जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त परिवहन कर रही दो गाड़ियों को भी रोका गया गाड़ी क्रमांक CG11 AY 6965 (महिंद्रा FURIA 14) से 170 बोरी धान (68 क्विंटल) एवं गाड़ी क्रमांक CG11 BH 3402 (Eicher EUTECH 6K Pro 2114XP) से 219 बोरी धान (87.60 क्विंटल) जप्त किए गए। इस कार्रवाई में कुल 835.60 क्विंटल धान तथा दो वाहनों को अवैध भंडारण एवं परिवहन के आरोप में जब्त किया गया है।आगे की कार्रवाई मंडी अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों के तहत की जा रही है।

कलेक्टर श्री महोबे स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रणाली को प्रभावित करने वाले कोचियों व बिचौलियों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!