
पैगंबर साहब के जन्मोत्सव पर शहर में उमड़ा श्रद्धा और एकता का सैलाब, ईद मिलादुन्नबी पर शहर सहित उपनगर और ग्रामीण क्षेत्रों निकला जुलूस
कोरबा। शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर साहब के जन्मोत्सव पर शहर में श्रद्धा और एकता का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर सहित उपनगर और ग्रामीण क्षेत्रों मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला। मस्जिदों में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। फातिहा के बाद उपस्थित लोगों को शीरीनी वितरित की गई। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद के संदेशों को याद किया गया और सामूहिक रूप से अमन- चैन और तरक्की की दुआ की गई। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर मस्जिदों में मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया था। इस्लाम धर्म में हर साल रबी उल अव्वल महीने की 12 तारीख को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। यह त्योहार नबी हजरत मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित होकर मनाया जाता है। पर्व को लेकर शहर और मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।







Comments are closed.