
अंजनी कुमार साहू सीपत – छत्तीसगढ़ सरकार की ‘न्योता भोज’ योजना के अंतर्गत आज दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनीकला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच महोदय, उपसरपंच महोदया, संकुल प्रभारी रामबाबू, प्रधानपाठक क्षेमकरण श्रीवास, शाला शिक्षण समिति अध्यक्ष मिलन सिंह पुलस्त,

उपाध्यक्ष काशी राम पुलस्त, मोहन लाल पुलस्त, प्रधानपाठक वासुदेव प्रसाद साहू, मुन्ना लाल पटेल, किशोर कुमार धुलिया, संतोष साहू, गायत्री बाई, कमला बाई, तुल बाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया और उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया।

बच्चों को खीर, पुड़ी, भजिया, केला एवं मिठाई परोसी गई, जिसे पाकर वे अत्यंत खुश नजर आए।
‘न्योता भोज’ योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है, जिससे कुपोषण के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ रही है और यह अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।








Comments are closed.