छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास विभाग में 55 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी; 8 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था के अधीक्षक पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 55 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन

10 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे) तय की गई है. आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे.

सैलरी और आयु सीमा 

इस पद के लिए वेतन लेवल-9 (₹9300–34800 + ग्रेड पे ₹4300) निर्धारित किया गया है. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है. हालांकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

बात करें शैक्षणिक योग्यता की तो, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है. इनमें समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य (Social Work) विषय में स्नातक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. चयन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगी. परीक्षा 300 नंबर का और साक्षात्कार 30 नंबर का होगा. कुल 330 अंक होंगे. परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 50 और बालकों से संबंधित सामान्य ज्ञान के 100 सवाल पूछे जाएंगे. In

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!