एक्स-रे ही नहीं अब 1 रूपये में डायलिसिस सेवा का भी विधायक रिकेश  ने किया शुभारंभ 

भिलाई। मकर संक्रांति के दिन मात्र 1 रूपये में एक्स-रे सेवा का शुभारंभ होने के बाद विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। आज से मात्र 1 रूपये में डायलिसिस सुविधा का लाभ जरूरतमंद ले सकेंगे। प्रारंभिक तौर पर विधायक श्री सेन के कार्यालय से हर दिन अधिकतम 5 लोग डायलिसिस के लिए संपर्क कर सकेंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जब गुर्दे (किडनी) शरीर से विषाक्त पदार्थों, अतिरिक्त तरल पदार्थ और अपशिष्ट को ठीक से फ़िल्टर नहीं कर पाते, जिससे ये रक्त में जमा होने लगते हैं और जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। डायलिसिस एक कृत्रिम प्रक्रिया है जो गुर्दों का काम करती है, खासकर गंभीर किडनी फेलियर में  डायलिसिस जीवन बचाने वाला, एक अस्थायी या स्थायी उपाय है जब तक प्रत्यारोपण नहीं हो जाता। आपको बता दें कि डायलिसिस खर्च निजी अस्पताल में 3 से 4 हजार रूपये प्रति सत्र और मासिक 12 से 20 हजार रूपये तक होता है। कई निर्धन और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए डायलिसिस का खर्च सचमुच पहाड़ जैसा ही है, परिवार के लिए पीड़ित सदस्य का यह उपचार जितना अहम् है उतना ही आर्थिक रूप से उन्हें कमजोर भी करता है। इसलिए वैशाली नगर विधानसभा के लिए मात्र 1 रूपये में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ विधायक रिकेश सेन ने किया है‌। श्री सेन ने बताया कि लगभग 2 लाख से अधिक आबादी वाली वैशाली नगर विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार उनका प्रयास जारी है ताकि लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए आवश्यक जागरूकता के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं सरल ढंग से सहजतापूर्वक पहुंच सकें। फ्री ब्लड टेस्ट, एक रूपये में एक्स-रे की सेवा इस विधानसभा में जारी है। आज से 1 रूपये में डायलिसिस की सेवा भी उन्होंने शुरू कर दी है ताकि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक अभाव में उपचार से वंचित न होना पड़े। विधायक कार्यालय जीरो रोड शांति नगर में सम्पर्क कर जरूरतमंद 1 रूपये में डायलिसिस सेवा का लाभ ले सकते हैं। विधायक ने बताया कि फिलहाल एक दिन में 5 लोगों को डायलिसिस के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। निजी अस्पताल से अनुबंध के आधार पर हर दिन 5 डायलिसिस के लिए कार्यालय जरूरतमंद को सेवाएं प्रदान करेगा। डायलिसिस किडनी फेल होने पर शरीर से गंदगी और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालने की प्रक्रिया है, जो मुख्य रूप से दो तरीकों से होती है। हीमोडायलिसिस (मशीन द्वारा खून साफ करना) और पेरिटोनियल डायलिसिस (पेट की झिल्ली का उपयोग करके)। हीमोडायलिसिस में, मशीन खून को बाहर निकालकर डायलाइज़र (कृत्रिम किडनी) से फिल्टर कर वापस शरीर में भेजती है, जो हफ्ते में 2-3 बार, 3 से 5 घंटे तक चलता है। वहीं पेरिटोनियल डायलिसिस पेट में घोल डाल कर किया जाता है। ▶️ वैशाली नगर विधानसभा में हर्ष की लहर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक रूपये में डायलिसिस सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए जीवन की डोर है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज टालने वाले मरीजों के लिए यह सेवा उम्मीद बन कर सामने आई है और आने वाले समय में इसे एक मॉडल हेल्थ इनिशिएटिव के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!