
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा में संगठन को डिजिटल स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए युवा कार्यकर्ता निखिल राठौर को जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, वहीं कई लोग इसे उनके लंबे समय से किए जा रहे सक्रिय योगदान का परिणाम मान रहे हैं।निखिल राठौर को क्षेत्र में एक जमीनी और ऊर्जावान युवा नेता के रूप में पहचान मिली हुई है। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और सभी वर्गों—चाहे युवा हों, बच्चे या बुजुर्ग—के साथ मजबूत जुड़ाव के कारण उन्होंने संगठन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। उनकी सक्रियता और निरंतर भागीदारी ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच एक भरोसेमंद चेहरा बनाया है।नियुक्ति के बाद निखिल राठौर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण सेवा और समर्पण है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “व्यक्ति की पहचान पद से नहीं, बल्कि उसके नाम और काम से बनती है। जब नाम से पद की पहचान बनने लगे, तभी सच्ची सफलता मानी जाती है।”भाजयुमो के इस फैसले को संगठन की डिजिटल रणनीति को मजबूती देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा।








Comments are closed.