
हरदीबाजार – प्रिय वृंद जन अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी प्रिय जनों को सूचित किया जाता है कि श्रमवीर स्टेडियम दीपका क्षेत्र में विश्व विख्यात कथावाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भागवतानुरागियों द्वारा सुनिश्चित किया जाना है, उपरोक्त संदर्भ में बुधवार दिनांक 15 10 25 को समय संध्या 6:00 बजे प्रगति नगर दुर्गा पंडाल में एक आम बैठक आहूत की गई है,अतः आप सभी प्रिय जनों की उपस्थिति प्रार्थनीय एवम अपेक्षित है! श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति, प्रगति नगर दीपका द्वारा इस बैठक में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गई है ताकि भागवत के सम्बंध में विशेष चर्चा की जा सके। यह जानकारी अश्वनी मिश्रा जी के द्वारा दी गई है।







Comments are closed.