माँ सर्वमंगला मंदिर में दूसरी बार होगा ‘नमः सामूहिक विवाह,31 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, तैयारी में जुटा मंदिर प्रबंधन

माँ सर्वमंगला मंदिर में दूसरी बार होगा ‘नमः सामूहिक विवाह,31 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, तैयारी में जुटा मंदिर प्रबंधन

:-  माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा एक बार फिर पुण्य, परंपरा और सामाजिक सरोकार का साक्षी बनने जा रहा है। मंदिर प्रबंधन द्वारा “नमः सामूहिक विवाह” के दूसरे आयोजन की तैयारी तेज कर दी गई है, जिसके तहत 31 गरीब कन्याएं माँ के दरबार में परिणय सूत्र में बंधेंगी। आयोजन की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने बताया कि माता रानी की असीम कृपा से यह पावन आयोजन दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल विवाह कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति मानवीय दायित्व निभाने का एक पवित्र प्रयास है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 02 मार्च 2024 को मंदिर परिसर में प्रथम नमः सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था, जो ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। उस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव सपत्नीक आशीर्वाद देने पहुँचे थे। वहीं कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित प्रदेश व जिले की कई प्रमुख हस्तियों ने नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएँ दी थीं।

नमन पाण्डेय ने बताया कि पहले आयोजन को समाज से जो अपार समर्थन मिला, उसी ने दूसरी बार इस महायज्ञ को और भव्य रूप देने का संकल्प मजबूत किया है। इस बार भी आयोजन को सुव्यवस्थित, गरिमामय और यादगार बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है।

माँ सर्वमंगला देवी के पुण्य धाम में होने वाला यह सामूहिक विवाह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल भी पेश करेगा।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!