
(कोरबा)सांसद ज्योत्सना महंत ने कुधरी पारा स्थित रेस्ट हाउस चौक में बैठक आयोजित कर क्षेत्र में एसआईआर फार्म भरने के दौरान आ रहीं समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची सुधार अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक के नाम को सूची से हटाया न जाए। साथ ही जिन नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनका नाम शीघ्र जोड़े जाने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया।
सांसद महंत ने उपस्थित बीएलओ से स्पष्ट कहा कि जहां भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी दिक्कतें आ रही हों, वहां तुरंत उच्च अधिकारियों से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राज कुमार मिश्रा, अशोक मिश्रा, विकास सिंह, बबलू महाराज, नवीन कुकरेजा, मधुसूदन दास, संजय आजाद, शंकर दास, घांसी राम अग्रवाल, रवि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मतदाता सूची सुधार कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के माध्यम से नागरिकों को आश्वासन दिया गया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे और सभी प्रक्रियाएं समय पर सुचारू रूप से पूरी की जाए








Comments are closed.