मां की ममता हुई कलंकित: नवजात शिशु को झोले में भरकर झाड़ियों में फेंका, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

कोरबा/पाली: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगानाला से सामने आई है। यहां एक निर्दयी मां ने लोकलाज के भय से जन्मे मासूम नवजात को झोले में भरकर झाड़ियों के बीच फेंक दिया।सुबह ग्रामीण किसान सत्ते सिंह मरकाम ने अपने बाड़ी से शिशु के रोने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो झोले में रखा जीवित नवजात तड़पता मिला, जिसके शरीर पर चींटियां और कीड़े चल रहे थे। यह दृश्य देख ग्रामीण दंग रह गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को पाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसे गहन चिकित्सा वार्ड में विशेष देखभाल में रख रही है। फिलहाल शिशु की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह शिशु अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है, जिसे लोकलाज और सामाजिक दबाव के कारण लावारिस हालत में फेंक दिया गया।इस अमानवीय कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और संवेदना दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर बच्चे की रोने की आवाज सुनाई न देती, तो मासूम की जान जा सकती थी।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!