50 से ज्यादा गिरफ्तार, इस मामले में हुआ बड़ा एक्शन 

छत्तीसगढ़. धमतरी: सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का प्रयास करने वाले कोंडागांव जिले से आये 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महानदी कैचमेंट एरिया और हाथी तेंदुआ वन्यप्राणी रहवास क्षेत्रों में पेड़ों और झाड़ियों को साफ करने का प्रयास कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही तीन परिक्षेत्रों की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में आरोपियों को धर दबोचा है. उदंती सीतानदी, उप निदेशक वरुण जैन ने पूरे घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) परिक्षेत्र अंतर्गत आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 323 परिसर घोटबेड़ा में कोंडागांव जिले के ग्राम देवडोंगर, ढोंडरा, कोरगांव, रावबेड़ा, पिटिसपाल, राहटीपारा, हरबेल, कोहकामेटा, बडबत्तर, छोटे राजपुर, चिलपुटी, करमरी, कोकडी, बागबेडा, डोंगाईपारा, के 53 ग्रामीण बिना अनुमति के अभयारण्य के कोर जोन में घुसे. सभी कुल्हाड़ी लेकर आए थे. ग्रामीणों ने कई छोटे-छोटे पेड़ पौधों की कटाई की. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक संचालक सीतानदी, परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी एवं परिक्षेत्र अधिकारी अरसीकन्हार के साथ वन कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपियों को अपने कब्जे में लेते हुए उनके पास से 53 कुल्हाड़ी भी जब्त की गई. कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण का प्रयास करने वाले 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उन पर वन्यप्राणी रहवास क्षेत्रों का विनाश करने एवं पर्यावरण को हानि पहुंचाने के अपराध में कार्रवाई की गई. उनके खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27,29,31,50, 51, 52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) क, के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15/05, 15/06 एवं 15/07 के तहत कार्रवाई की गई है. उप निदेशक ने बताया कि ऐसे मामले में 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है. टाइगर रिजर्व ने पिछले 3 वर्षों में 750 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया है.

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!