पाली में थ्रेसर मशीन में फंसी चुन्नी, फंदा लगने से नाबालिग की मौत…बहन को बचाने दौड़ा भाई

पाली: खेत में काम करने के दौरान एक 17 साल की नाबालिग की चुन्नी थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई. इस पर वह चिल्लाने लगी. बहन को तड़पता देख भाई उसे बचाने भी दौड़ा.मामला जिले के जैतपुर थाने के देवाण गांव में शुक्रवार का है. थ्रेसर में चुन्नी फंसते ही फंदा लग गया और दम घुटने से नाबालिग की मौत हो गई.

परिवार के साथ खेत पर गई थी, मूंग की फसल कर रही थी साफ

थाने के ASI मंगल सिंह ने बताया कि रिंकू खेत में थ्रेसर मशीन में मूंग की फसल साफ कर रही थी. इस दौरान फसल थ्रेसर मशीन में डालते समय उसका दुपट्‌टा अंदर चला गया. ऐसे में उसके गले में फंदा लग गया। इधर, रिंकू के चिल्लाने की आवाज सुन उसका बड़ा भाई विक्रम उसे बचाने दौड़ा। फंदा लगने के बाद वह तड़प रही थी. जैसे-तैसे गले से उसका फंदा निकाला और भाद्राजून हॉस्पिटल ले गए.

यहां से उसकी हालात को देखते हुए पाली रेफर किया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. एएसआई ने बताया कि मृतका के भाई विक्रम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा.

भाई ने बंद की मशीनचार भाई बहनों में रिंकू तीसरे नंबर पर थी. उससे बड़ा भाई विक्रम और बहन प्रेम है. मृतका रिंकू से एक छोटा भाई राहुल है. रिंकू के भाई विक्रम ने बताया कि रिंकू ने 9वीं तक की पढ़ाई कर स्कूल हाल ही में छोड़ा था.

घटना के वक्त वे भी थ्रेसर मशीन के पास ही थी और दो-तीन जने और भी थे. रिंकू का दुपट्टा फंसते ही उन्होंने भागकर मशीन बंद की दुपट्‌टा बाहर निकाला. इधर, घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है.

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!