कोरबा में आज से मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, फ्लड लाइट में होगा रोमांचक क्रिकेट

कोरबा में आज से मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, फ्लड लाइट में होगा रोमांचक क्रिकेट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए कोरबा में आज से एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की शुरुआत हो रही है। मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में किया जाएगा। आधुनिक तकनीक, भव्य व्यवस्थाओं और रात्रिकालीन मुकाबलों के साथ यह टूर्नामेंट कोरबा के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

यह आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक कोरबा के पहले इंटर-स्कूल फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में आयोजित होगा। इसके बाद 6 जनवरी से 10 जनवरी तक स्टेट लेवल ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। दोनों ही टूर्नामेंट के सभी मुकाबले पूरी तरह फ्लड लाइट में आयोजित होंगे।सभी मैच प्रतिदिन शाम 6 बजे से घंटाघर ओपन थिएटर, कोरबा में खेले जाएंगे, जहां दर्शक रात्रिकालीन क्रिकेट का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे।

स्टेट लेवल ओपन टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹1,00,000 तथा उपविजेता को ₹50,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आकर्षक पुरस्कार राशि के चलते प्रदेशभर की मजबूत और प्रतिष्ठित टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।आयोजन की एक बड़ी विशेषता यह है कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण ‘कोरबा लाइव’ के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही दर्शकों को लाइव कमेंट्री, थर्ड अंपायर कॉल और रिव्यू सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी, जो आमतौर पर बड़े प्रोफेशनल टूर्नामेंट में देखने को मिलती हैं।

दर्शकों के लिए भी खास आकर्षण रखा गया है। मैच के दौरान कैच पकड़ने वाले दर्शकों को आयोजकों की ओर से आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।आज 2 जनवरी को उद्घाटन मुकाबले के रूप में नगर निगम 11 बनाम प्रेस क्लब 11 के बीच सद्भावना मैच खेला जाएगा, जो खेल भावना और सामाजिक सौहार्द का संदेश देगा।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लखन देवांगन, उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, उपस्थित रहेंगे। मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगा, बल्कि कोरबा को प्रदेश के क्रिकेट मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान भी दिलाएगा।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!