जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण की अनूठी पहल माता शबरी कार सेवा

4 जनवरी को शिवरीनारायण में स्वच्छता सेनानी अभियान के तहत होगा सामूहिक श्रमदान स्वच्छता, प्लास्टिक-मुक्ति, नदी-तट संरक्षण और जनभागीदारी से होगा कायाकल्प अभियान प्रारंभ

स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-संवेदनशील नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की विशेष पहले पर जांजगीर-चांपा एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण द्वारा नवाचारपूर्ण पहल माता शबरी कार सेवा प्रारंभ की जा रही है। 04 जनवरी 2026 रविवार को प्रातः 7.30 बजे शिवरीनारायण में सामूहिक श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

माता शबरी कार सेवा शिवरीनारायण के नदी-तट, घाट, चौपाटी एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, प्लास्टिक उपयोग में कमी, कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने तथा नागरिकों में स्वच्छता-संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागी नागरिकों को स्वच्छता सेनानी के रूप में जोड़ते हुए स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई जाएगी जिसमें खुले में कचरा न फैलाने, घाटों,सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का सम्मान करने, घर-घर गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण तथा समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने जैसे संकल्प शामिल होंगे।

अभियान के तहत प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए नागरिकों से अपील की जाएगी इससे बाजार क्षेत्र और घाट परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण द्वारा नगरवासियों, व्यापारी संघों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्व सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है। जनभागीदारी, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही स्वच्छता की स्थायी सफलता की कुंजी है, माता शबरी कार सेवा को नियमित गतिविधियों के माध्यम से आगे भी विस्तारित किया जाएगा।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!