मस्तूरी गोलीकांड का खुलासा…एसएसपी ने किया गोली कांड का पर्दाफाश…मास्टरमाइंड सहित 07 आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों में दो नाबालिग शामिल…कांग्रेस का निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत निकला मास्टरमाइंड

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के नेतृत्व में मस्तुरी शूटआउट के आरोपियो को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को मिली बडी सफलता।आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षडयंत्र रचकर फायर आम्र्स का उपयोग कर बडी घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियो को पकडने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता।

आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व देशी कट्टा जप्त।ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात हमलावारो कि शिनाखतगी में 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली गई जिसके माध्यम से अज्ञात हमलावरो की शिनाखतगी बाद कडी से कडी जोडते हुये पुलिस पहुॅची आरोपीयों तक।

थाना मस्तूरी, बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट।

नाम आरोपी –

  1. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  2. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  3. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  4. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
  5. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)
  6. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री:-

  1. देशी पिस्टल 02 नग,
  2. देशी कट्टा 01 नग,
  3. मैगजीन 05 नग।
  4. जिंदा कारतुस 04 नग।
  5. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
  6. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।
  7. मोबाईल फोन 05 नग।

घटना की पृष्ठभूमि:-
मस्तुरी के नितेश सिंह (इस प्रकरण का प्रार्थी) व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथीयों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपीगणो के साथ मिलकर षडयंत्र किया, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथीयों के साथ बैठता है इसकी रेकी की गई तथा 25/10/2025 को भी मारने का प्लान बनाया था जो किसी कारण वश प्लान सफल नही हो पाया था इसके बाद 28/10/2025 को लगभग 06 बजे शाम उक्त आरोपीगणो ने दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आम्र्स से लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथीयो राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को 01 लाख रू नगद दिया है जिसे विश्वजीत अनन्त ने आरोपियो में वितरित किया है, इसकी तस्दीक की जा रही है। प्रकरण में अन्य आरोपी शामिल हो सकते है सभी की भूमिका के संबंध में विवेचना की जा रही है तथा सभी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!