
बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।मनीष कौशिक ने इस जिम्मेदारी के लिए विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला पंचायत सभापति डॉ. गोविंद यादव, जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत क्षत्री और युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। बताया जा रहा है कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।






Comments are closed.