आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान आज…राशन दुकानों में लगेगा शिविर…कलेक्टर ने की लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील

बिलासपुर/जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड बनाने के लिए आज 13 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। महाअभियान के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के 70 वार्डों के सभी शासकीय राशन दुकानों (पीडीएस) में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, ताकि पहचान सत्यापन कर कार्ड बनाया जा सके।

इसी प्रकार 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाए जाएंगे। जिनके आधार कार्ड में न्यूनतम आयु 70 वर्ष अंकित है, वे इस योजना के पात्र होंगे। साथ ही जो वरिष्ठ नागरिक पहले से सामान्य आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, उन्हें भी 70 वर्ष पूर्ण होने पर पुनः केवाईसी कराना आवश्यक है, जिससे उन्हें 5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त  लाभ प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस महाअभियान में भाग लेकर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड बनवाएँ और शिविर का लाभ उठाएं। 

  • Related Posts

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी
    error: Content is protected !!