महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

(बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के संस्थापक पूज्य परम आलय के सानिध्य में साधना में लीन मां जानकी का बिलासपुर प्रवास होने जा रहा है।

रविवार 8 मार्च 2026 को सुबह 6:45 बजे श्रमिक प्रतीक्षालय, बी.आर. गार्डन, बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में इस विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूज्य परम आलय जी द्वारा प्रतिपादित सम्यक भोजन, सम्यक व्यायाम और सम्यक ध्यान की नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मां जानकी की विशेष उपस्थिति में यह सत्र आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य शरीर, मन और चेतना की शक्ति को जागृत करना है।

आयोजन में बिलासपुर की आम जनता, विशेष रूप से मातृशक्ति को प्रेरित और जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन के महत्व से भी अवगत कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाली सेवा समिति और सन टू ह्यूमन परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन में सुश्री पूर्णिमा पिल्लै, संजय जैन, आर.एस. विंध्यराज, उमाशंकर साहू, नरेश गेहानी, संतोष वर्मा, प्रगति दुबे, भारती डडसेना, सरोजनी वर्मा, श्रुति वर्मा, रामसेवक कौशिक, महेंद्र जैन, शरद मालोटिया, पार्थों मुखर्जी, सिकंदर रजक और रेखा आहूजा सहित कई सदस्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के लिए अदृश्य नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बिलासपुर के सभी जागरूक नागरिकों से इस विशेष सत्र में शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!