रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, लुटेरों ने कारोबारी के सामने बाइक अड़ाकर ताना कट्टा

  राजधानी रायपुर में एक व्यापारी से 15 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर चाकू-कट्टे की नोक पर लूटपाट कर फरार हो गए। आरोपियों ने व्यापारी की उंगली से दो सोने की अंगूठियां भी लूट लीं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है।

चाकू और बंदूक की नोक पर लूट

पंडरी पुलिस के अनुसार, विधानसभा वॉलफोर्ट निवासी चिराग जैन (27) की स्टेशन रोड और देवेंद्र नगर में बोरवेल पार्ट्स की दुकान है। वह रोजाना कांपा, मंडी गेट होते हुए देवेंद्र नगर स्थित अपनी दुकान पर जाता है। सोमवार को वह 5 दिन का कलेक्शन 15 लाख रुपए लेकर दुकान जा रहा था। वह मोवा ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए मंडी गेट के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से बाइक पर तीन लुटेरे आए और कार को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। एक लुटेरा नकाब पहने हुए था और दो लुटेरे बिना नकाब के थे।

15 लाख नकद के साथ सोने की अंगूठी लूटे

इनमें से दो लुटेरे कार के पास आए। कारोबारी ने जैसे ही खिड़की नीचे की, उन्होंने कार में हाथ डालकर लॉक खोल लिया। आरोपियों ने पीछे से व्यवसायी पर बंदूक और चाकू लगा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद आरोपियों ने कार में रखे 15 लाख रुपये नकद लूट लिए। व्यवसायी के मुताबिक, यह पैसे कारोबार के थे, जिसे वह दुकान पर ले जा रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ में पहनी सोने की अंगूठियां भी उतरवा लीं। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना प्रभारी के अलावा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम व्यवसायी के घर से निकलने से लेकर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। व्यवसायी की कार मोवा ब्रिज तक तो दिखाई दे रही है, लेकिन उसका पीछा करते कोई नहीं दिख रहा है। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भी लुटेरों का कोई फुटेज नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!