पोटापानी क्षेत्र में ‘लोनर’ हाथी का आतंक: सोनाईपुर में विचरण से दहशत, आधा दर्जन गांवों में हाई अलर्ट

*पोटापानी में लोनर हाथी की दहशत,आसपास के गांवों में अलर्ट जारी*पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का खास रिपोर्ट पाली । ग्राम पोटापानी के आश्रित मोहल्ला सोनाईपुर में शनिवार से एक लोनर हाथी के विचरण से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए अलगीडांड, पोटापानी, भंडारखोल, कपोट, घुईचुआ और हाथीबाड़ी सहित आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हाथी दिन के समय जंगल की ओर और शाम ढलते ही आबादी के पास देखा जा रहा है। वन विभाग ने एहतियातन गांवों में मुनादी कराते हुए लोगों को रात के समय घरों से बाहर न निकलने और खेतों की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। ठंड को देखते हुए शाम के समय अलाव जलाकर समूह में रहने की अपील भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद की जा सके।वन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि हाथी कहीं भी दिखाई दे, तो लोग मोबाइल से सेल्फी लेने या वीडियो बनाने के चक्कर में न पड़ें। हाथी के नजदीक जाना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी वन चौकी या विभागीय अधिकारियों को सूचना दें।प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हाथी की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से संयम और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!