गेवरा कोयला खदान में मालगाड़ी से टकराया लोडर, वाहन चालक की हुई मौके पर मौत

कोरबा। एसईसीएल  की गेवरा कोयला परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। प्रथम पाली में रेलवे साइडिंग में निजी कंपनी का एक लोडर चालक मालगाड़ी में कोयला लोड कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन के मूवमेंट में आने से लोडर ट्रेन से टकरा गया, जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे के आसपास तब हादसा हुआ, जब मालगाड़ी के डिब्बों में कोयला भरने का कार्य जारी था। बताया जा रहा है कि वाहन चालक लोडर को पीछे करने के दौरान अनजाने में रेलवे लाइन के अत्यधिक करीब चला गया और तभी ट्रेन के आने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक लोडर के अंदर ही दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गेवरा प्रबंधन एवं सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे और घायल लोडर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सहकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रेल साइडिंग क्षेत्र में कार्य के दौरान सतर्कता और स्पष्ट संकेत व्यवस्था की मांग की है। प्रबंधन ने हादसे की जांच की घोषणा की है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!