सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू कर छोड़ा वन विभाग ने किया उपचार

कोरबा जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकालना मुश्किल था, इसलिए वन विभाग ने उसे ट्रेंकुलाइजेशन की अनुमति मांगी।

रायपुर से अनुमति मिलने के बाद कुमार निशांत, डॉ. चंदन और कानन पेंडारी, बिलासपुर की रेस्क्यू टीम मंगलवार रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची। फंदे में फंसे तेंदुए को छटपटाते देख उसे पहले ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने का निर्णय लिया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को फंदे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके पेट और पिछले हिस्से में चोटें थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। रेस्क्यू टीम तेंदुए को अपने वाहन में कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां स्वास्थ्य में सुधार और एंटी-स्नेयर वॉक और निगरानी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार शाम छह बजे उसे उसी क्षेत्र में वापस छोड़ दिया गया।

रात भर निगरानी में उसकी स्थिति सामान्य बनी रही। रेस्क्यू टीम तेंदुए को इलाज के लिए अपने वाहन से कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां इलाज और निगरानी के बाद जब उसकी हालत ठीक हो गई, तो बुधवार शाम करीब छह बजे उसे उसी जंगल में छोड़ दिया गया। रात भर उस पर नजर रखी गई और उसकी स्थिति सामान्य रही। इस बीच, अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई डॉग स्क्वाड टीम ने जांच के दौरान नगोई भाठा निवासी विजय कुमार गोड़ (37) को पकड़ा।

उसकी तलाशी में शिकार में इस्तेमाल किए गए तार, फंदे और अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी विजय कुमार गोड़ ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सूअर का मांस खाने की लालसा में फंदा लगाया था, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पाली वन परिक्षेत्र में तेंदुए के अलावा बाघों के विचरण की सूचनाएं भी वन विभाग को मिलती रही हैं।

  • Related Posts

    लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश कोरबा,11 फरवरी 2026।कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आज लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का…

    Read more

    कोरबा खतरों के बीच तालीम की मजबूरी.. ऊर्जाधानी कोरबा के कोहड़िया स्कूल का वीडियो वायरल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

     पुरानी बस्ती कोहड़िया स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का एक चिंताजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल के छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    कोरबा खतरों के बीच तालीम की मजबूरी.. ऊर्जाधानी कोरबा के कोहड़िया स्कूल का वीडियो वायरल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    कोरबा खतरों के बीच तालीम की मजबूरी.. ऊर्जाधानी कोरबा के कोहड़िया स्कूल का वीडियो वायरल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू कर छोड़ा वन विभाग ने किया उपचार

    सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू कर छोड़ा वन विभाग ने किया उपचार

    12 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को सीपीआई ने किया समर्थन

    12 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को सीपीआई ने किया समर्थन

    मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदमे में मां की मौत कराया शिकायत दर्ज

    मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदमे में मां की मौत कराया शिकायत दर्ज

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार
    error: Content is protected !!