स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

डॉ भीमराव अंबेडकर घंटाघर मैदान में छक्का चौकों की होगी बरसात

रोज हजारों की संख्या में पहुंचेंगे दर्शक, कोरबा प्रेस क्लब ने पूरी की तैयारी

22वें वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट

कोरबा। जिले में क्रिक्रेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट कहे जाने वाला स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 16 फरवरी की शाम 7 बजे किया जाएगा इसके लिए कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रंगारंग कार्यक्रम व आतिशबाजियों के बीच इस स्पर्धा का शुभारंभ होगा। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। सभी मैच धूधिया रौशन में खेला जाएगा।

विगत 22 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए कोरबा प्रेस क्लब ने तैयारी पूरी की है। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी शाम 7 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम निहारिका क्षेत्र घंटाघर चौक में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में अंचल की 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। ऊर्जाधानी कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सभी मैच धुधिया रौशनी में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट हर वर्ष कॉर्पोरेट घरानों के साथ ही समस्त शासकीय विभागों की टीम को एक मंच पर लेकर आता है। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार भी कलेक्ट्रेट 11, एसपी 11, बालको 11, मेयर 11, कमिश्नर 11, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसपीडीसीएल, फॉरेस्ट 11, मेडिकल कॉलेज 11, एजुकेशन 11, अधिवक्ता 11 और प्रेस क्लब कोरबा की टीम शिरकत करेगी।

  • Related Posts

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर का तेज बहाव नहर में…

    Read more

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कोरबा: शहर के वैष्णो देवी मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद
    error: Content is protected !!