चोरी हुये सोने-चांदी का आभूषण को कोटा पुलिस ने किया बरामद

बिलासपुर – प्रार्थी कनक विश्वकर्मा पिता स्व. ईतवारी राम विश्वकर्मा, निवासी ग्राम पीपरतराई, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने परिवार के साथ ग्राम पीपरखुटी गया हुआ था। शाम लगभग 6 बजे घर लौटने पर देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध धारा 331(3), 305(ए) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विधि से संघर्षरत बालक निवासी पीपरतराई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अपचारी बालक ने अपराध करना स्वीकार किया तथा अपने घर के पेटी के नीचे छुपाए गए सोने-चांदी के जेवरात को निकालकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस द्वारा उक्त आभूषणों को विधिवत् जप्त किया गया। बरामद आभूषणों में – सोने का तरकी – 01 नग (01 मासा), सोने का मंगलसूत्र – 01 नग (03 मासा),सोने का माला – 01 नग (09 मासा),चांदी का मुदरी – 01 नग,चांदी का बिछिया – 03 जोड़ी,चांदी का पायल – 01 जोड़ी,चांदी का करधन (हाफ) – 01 नग,चांदी का ताबीज – 01 नग,चांदी का चाबी गुच्छा – 01 नग जप्त आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,60,000/- है। अपचारी बालक को निरुद्ध में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई। थाना कोटा पुलिस द्वारा अपचारी बालक को दिनांक 08.10.2025 को माननीय किशोर न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विवेचना जारी है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग,उनि मीना ठाकुर, प्र.आर. सत्य प्रकाश यादव, आर.रामलाल सोनवानी, प्रफुल्ल यादव का सराहनीय योगदान है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!