KORBA:महापुरुषों की मूर्तियां उपेक्षित,कहीं जगमग-कहीं उजाले को तरसे

कोरबा। भारत देश की आजादी से लेकर इसके नव निर्माण में अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना सर्वस्व भारत माता को समर्पित कर देने वाले महापुरुषों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। जिनके लिखे हुए संविधान से संपूर्ण भारत राष्ट्र संचालित हो रहा है, ऐसे महापुरुष की भी प्रतिमा उजाले के लिए तरस गई है।

हम बात कर रहे हैं शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर स्थापित की गई महापुरुषों के उन प्रतिमाओं की जिनमें जान तो नहीं है लेकिन बेजान होने के बावजूद वे अपने ऐतिहासिक गाथा को संस्मरण करा देते हैं और उनके प्रति श्रद्धा से सिर झुक जाता है। ऐसे महापुरुषों की मूर्तियां लगाने के बाद उनकी सुध सिर्फ उनके जयंती अथवा पुण्यतिथि के अवसर पर ही ली जाती है, बाकी अवसरों पर उन्हें या तो बिसरा दिया जाता है या फिर थोड़ी बहुत खाना पूर्ति देखने को मिलती है। लिहाजा साल के 365 में से कुछ दिनों को छोड़कर यह मूर्तियां यूं ही अंधेरे में उजाले के लिए तरसती नजर आती हैं। दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी महापुरुष हैं जिनके चारों तरफ रंग-बिरंगी रोशनी जगमगा रही है। तो आखिर, ऐसी अपेक्षा/भेदभाव/अनदेखी किसलिए…? कुछ लोग तो इसे सत्ता से जोड़कर देख रहे हैं तो बहुतों ने इसे अनदेखी करार दिया है।

– 

अप्पू गार्डन के सामने अटल व्यावसायिक परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व.अटल बिहारी जी बाजपेयी और एमपी नगर चौक पर स्थित एकात्म मानववाद के प्रणेता भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति जहां रंगीन रौशनियों से नहाती नजर आती है तो दूसरी तरफ महाराणा प्रताप चौक पर वीर महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा स्ट्रीट लाइट की दूधिया रौशनी में कहीं धूप-कहीं छांव की तर्ज पर नजर आती है।

घंटाघर ओपन थिएटर के प्रवेश द्वार पर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के बाद कुछ दिन तक चबूतरे में रोशनी जगमगाया करती थी लेकिन अभी हालात ऐसे हैं कि एक टिमटिमाती रोशनी के लिए भी यह प्रतिमा तरस गई है। आसपास में दुकान/पसरा लगाने वालों के एलईडी लाइट से निकलती रोशनी का उजाला ही इन्हें नसीब हो रहा है।

“तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा…” का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी सुभाष चौक पर बेनूर-सी नजर आती है। हालांकि, इस प्रतिमा को देखते ही एक अजब-सा जोश भर जाता है लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा से मन नीरस हो जाता है।

इस चौक पर भी दूसरे चौक की तरह रोशनी की जा सकती है।

इसी चौक के किनारे स्वतंत्रता सेनानियों को रेखांकित करती मूर्ति किनारे पर स्थापित है।

एक किनारे में शहीद भगत सिंह की मूर्ति नजर आती है लेकिन यहां भी सारे रंग बेनूर से दिखते हैं। ना रोशनी, ना रंगीनिया। यहां लगा वाटर फ्लावर भी बंद हो चुका है। इसी तरह “जय जवान-जय किसान” का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति कोसाबाड़ी चौक पर एक किनारे रख दी गई है और यहां भी पर्याप्त रोशनी का अभाव है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जो कुछ उजाला होता हो, बाकी इसके अलावा यहां कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया है जिसे देखकर प्रशासनिक सज्जा पर गर्व की अनुभूति हो। लोग यह भी कहने से नहीं चूकते कि सत्तारूढ़ पार्टी के महापुरुषों का ख्याल रखा जा रहा है और बाकी को उपेक्षित कर दिया गया है।

हालांकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से लेकर देश की आजादी में प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों,महापुरुषों और शहीदों का किसी राजनीतिक दल से नाता हो या न लेकिन बराबर सम्मान के हकदार जरूर हैं। उनकी भी प्रतिमाएं रोशनी से क्यों ना नहाए, उनके भी चौक-चौराहे रोशनी से क्यों जगमग ना हों, यह सवाल अनायास ही मन में कौंधता है।

सर्वमङ्गला मार्ग में राताखार तिराहा पर वीर दुर्गादास की प्रतिमा जहां स्थापित की गई है वहां भी पर्याप्त रोशनी और साज-सज्जा का अभाव है। ऐसे में शायद सभी उपेक्षित मूर्तियां मानों कह रहीं हों..भाई, नसीब अपना-अपना है।
👉🏻 छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा भी उपेक्षित

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नदृष्टा और बांगो बांध के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय बिसाहूदास महंत के नाम पर एक उद्यान की स्थापना की गई है। इस उद्यान में एक हाई मास्ट लाइट की रोशनी से उजाला होता है, पर अपेक्षाकृत कम, जबकि बिसाहूदास महंत की प्रतिमा आसपास के दुकानदारों के यहां जलने वाली लाइट से थोड़ा बहुत रोशन हो जाती है अन्यथा प्रतिमा और इसके इर्द-गिर्द अंधेरा ही नजर आता है। सामने मुख्य द्वार पर नगर निगम द्वारा पानी टंकी स्थापित की गई है लेकिन इससे भी पानी नहीं निकलता। टंकी सूखी हुई है। बताया जा रहा है कि यह उद्यान निजी है इसलिए यहां की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी भी निजी तौर पर रहती है। जिनके जिम्मे और जिनकी प्रेरणा से बिसाहूदास महंत की प्रतिमा लगाई गई है, वह भले ही उनके परिवार से अपनी नजदीकी बताकर अपना काम साधते हों लेकिन अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के ऐसे पुरोधा महापुरुष के प्रति उपेक्षा का भाव लगातार अपनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!