कोरबा की बेटी एंजेल ने बढ़ाया जिले का मान, सिविल जज चयनित, मिल रही बधाईयां

वरिष्ठ पत्रकार रवि पी.सिंह की पुत्री हैं एंजेल

रायपुर/कोरबा। कोरबा की बेटी एंजेल सिंह का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। न्यायिक सेवा के क्षेत्र में स्थान प्राप्त करने वाली एंजेल सिंह कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बालको की सेवानिवृत्त प्राचार्या रत्नप्रभा सिंह निवासी दुरपा रोड, कोरबा की पुत्री हैं। इस सफलता पर एंजेल सिंह व उनके परिजनों को बधाईयां मिल रही हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 57 पदों के लिए आयोग ने 183 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अंतिम चयन सूची में टॉप टू प्लेस पर महिलाओं ने बाजी मारी है। अंजुम आरा पहले स्थान पर हैं जबकि शिवांगी तिवारी दूसरे और आयुष चौरसिया तीसरे स्थान पर हैं। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी सार्वजनिक कर दी है, ताकि भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत कुल 57 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया बहु स्तरीय थी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम 22 जनवरी को घोषित किया गया। 183 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 से 20 फरवरी के बीच आयोजित किए गए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कोई भी उम्मीदवार अनुपस्थित या अयोग्य नहीं पाया गया।

इनको मिली सफलता

अंजुम आरा, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार डहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नंदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृशिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, लीजा पाल, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया औरमलिया, दीपक कुमार चंद्राकर, यशवंत देवांगन, ऋचा रेनी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार, राशि कांकरवाल, ज्योति शर्मा, अंजू पठारे, सीमा तांडे, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावार, कोमल कृति उरांव, आकांशा खेस्स पन्ना, मेघा पलेशवर, शिवानी डहरिया, तेशांक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगले, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करन शाह खुशरो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का, एंजेल सिंह और चंद्र भूषण पासवान सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

  • Related Posts

    कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

    कोरबा। शहर के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर रविवार को अचानक अफरा तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में लदे कोयले से धुआं उठता नजर आया। कुछ…

    Read more

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी की,घटना को अंजाम देने के बाद घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

    कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

    कोरबा की बेटी एंजेल ने बढ़ाया जिले का मान, सिविल जज चयनित, मिल रही बधाईयां

    कोरबा की बेटी एंजेल ने बढ़ाया जिले का मान, सिविल जज चयनित, मिल रही बधाईयां

    सरकार द्वारा शिक्षा शुल्क में वृद्धि करने से छात्रों के ऊपर बढ़ा आर्थिक बोझः मनमोहन राठौर

    सरकार द्वारा शिक्षा शुल्क में वृद्धि करने से छात्रों के ऊपर बढ़ा आर्थिक बोझः मनमोहन राठौर

    ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कार जलकर खाक

    ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कार जलकर खाक

    25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार

    25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार
    error: Content is protected !!