Korba: देवप्रहरी वॉटरफॉल में बढ़ा जलस्तर, 5 पर्यटक फंसे; रेस्क्यू टीम ने बचाया

Korba  : छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. कोरबा जिले के तमाम वाटरफॉल इन दिनों शबाब पर नजर आ रहे हैं. प्रसिद्ध पर्यटनस्थल देवप्रहरी घूमने पहुंचे 5 लोग अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए. राहत की बात रही कि इसकी सूचना मिलते ही संयुक्त रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के 2 युवक और 3 युवतियां देवप्रहरी घूमने आए थे. इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और सभी जान खतरे में पड़ गई. पुलिस और प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया.

रेस्क्यू अभियान के दौरान तेज जलधारा के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!