कोरबा : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क बाइक को किया आग के हवाले

 कोरबा में मंगलवार रात शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। फिर बीच सड़क उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अटल चौक गोढ़ी की है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9.30 बजे बेनदरकोना का रहने वाला निखिल कुमार बंजारे (22) अपने दोस्त की बाइक (क्रमांक CG 12 BG 3218) पर अटल चौक स्थित राजकुमार महिलोंगे की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान आदिल प्रकाश मार्तंड अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और निखिल से शराब के लिए पैसे मांगे।

निखिल के पैसे देने से मना करने पर आदिल और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने निखिल को जान से मारने की धमकी भी दी। आदिल ने सड़क पर पड़े पत्थर से निखिल के सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आदिल और उसके साथियों ने सड़क पर खड़ी निखिल की बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, किसी तरह अपनी जान बचाकर निखिल बाजार चौक पहुंचा, जहां वह बेहोश हो गया। परिचितों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना के बाद निखिल के परिजनों ने उसके साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

     कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की…

    Read more

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया
    error: Content is protected !!