कोरबा: उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, 6 अगस्त। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी (CG 12 BR 5908) भी जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी में कच्ची महुआ शराब लेकर चीतापाली से भैसमा की ओर जा रहे हैं। इस पर घेराबंदी कर जब वाहन की तलाशी ली गई तो स्कूटी के पैरदान में रखे झोले व पन्नियों से कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष सागर (24 वर्ष) और राम सिंह गोंड (25 वर्ष), दोनों निवासी मोतीसागर पारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👉 उरगा पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है।

  • Related Posts

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी
    error: Content is protected !!