
कोरबा । वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी श्री जसराज जैन जी का आज प्रातः 11:55 बजे रायपुर में निधन हो गया।वे 82 वर्ष के थे और अपने सरल, मृदुभाषी एवं सदैव सहयोगी स्वभाव के कारण सभी के बीच अत्यंत प्रिय थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार शाम 5:00 बजे उनके कोरबा निवास स्थान से निकलेगी।हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।श्री जसराज जी अपने पीछे बेटे सुनील, राजेंद्र, संतोष, बेटी सुनीता, पोते अनुराग एवं आदित्य समेत भरा – पूरा परिवार छोड़ गए हैं।







Comments are closed.