KORBA : PM ग्रामीण सड़क पर दौड़ रहीं अवैध गाड़ियों पर गिरी गाज, जिलेभर में कार्रवाई की तैयारी

कोरबा : व्यापक जनहित को लेकर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मोर्चा खोलने शुरू कर दिया है और इसके नतीजे अब आसपास में ट्रांसपोर्टर लॉबी के द्वारा की जा रही मनमानी पर प्रशासन का एक्शन तेज हो गया है। भिलाई बाजार में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चलते हुए उन गाडिय़ों पर कार्रवाई की जो नियम के विरुद्ध प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ पर दौड़ रहे थे। कोरबा जिले के सभी क्षेत्रों में अब इस प्रकार की कार्रवाई करने का ऐलान किया गया है।

शनिवार को करतला विकासखंड के डोंगाआमा सालियाभाटा मार्ग पर ग्रामीणजनों ने चक्का जाम कर दिया था। उनका विरोध इस बात को लेकर था कि नेशनल हाईवे और भारतमाला का निर्माण कर रही भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन के द्वारा ग्रामीण सडक़ को बर्बाद कर दिया गया है जबकि आसपास की इलाके से अवैध तरीके से निकल जा रही मिट्टी और के कारण संतुलन की स्थिति निर्मित हो रही है। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस को यहां मोर्चा खोलना पड़ा और बाद में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग हटे। खबर है कि प्रशासन के पास एक ऐसे ही शिकायत पहुंची थी जिसमें कहा गया था कि कोरबा जिले के भिलाई बाजार क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ का दुरुपयोग ट्रांसपोर्टर की ओर से किया जा रहा है जिनकी हैवी गाडिय़ां यहां से दिन रात चल रही है। कोयला और अन्य पदार्थ का परिवहन इनके माध्यम से किया जा रहा है। निर्धारित पासिंग के विरुद्ध ओवरलोड गाडिय़ों की रनिंग से सडक़ खराब हो रही है और आसपास में समस्याएं पैदा हो रही है। प्रशासन के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक पुलिस ने आज सुबह ज्वाइंट ऑपरेशन प्रारंभ किया।

जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह और ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह के नेतृत्व में मैदानी अमले ने भिलाई बाजार रोड पर निगरानी के साथ कार्रवाई की। मौके पर अनेक वाहन पकड़े गए जिन पर पेनल्टी लगाई गई। चेतावनी दी गई कि यह रास्ता सामान्य वाहनों के लिए है और अन्य मामलों में निश्चित क्षमता की गाडिय़ां चल सकती हैं। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!