Korba News – रात में परिजनों संग सो रही 9 साल की बच्ची का अपहरण, आंगन में मिले घसीटने के निशान

 – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात को एक नौ साल की बालिका का अपहरण हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही अपहरण की गई बालिका को जंगल से सुरक्षित खोज निकाला।

परिजनों के मुताबिक, उनका परिवार बरामदे में चारों और पॉलीथीन लगाकर रहता है। बालिका अपने परिजनों के साथ सोई हुई थी। परिजनों की नींद खुली तो उन्हें वह गायब मिली। इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना पहुंचकर की। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

उनके निर्देश एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने अपहृत बालिका की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने अपहृत बालिका को दादर के जंगल से सुरक्षित खोज निकाला। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपनी दो बेटियों के साथ रोजी मजदूरी कर दोनों बेटियों का भरण-पोषण करते आ रही है। कुछ दिन पहले ही उसकी बड़ी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस बार उसकी छोटी बहन के साथ अपहरण का मामला सामने आया है।

कोरबा सीएपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र से बालिका के अपहरण की सूचना मिली। इसके बाद अपहरण की धारा पर अपराध दर्ज कर नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व मे टीम गठित कर मामले के संदेही आरोपी दशरथ सिदार (19) पुत्र प्रताप सिदार पोडिबहार को देर रात हिरासत में लिया। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!