कोरबाः अवैध धान भंडारण पर मंडी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 125 बोरी धान जब्त

कोरबा 16 नवम्बर। कलेक्टर अजीत बसंत के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध धान भंडारण एवं क्रयदृविक्रय पर रोक लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंडी सचिव नारायण पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश भारद्वाज, दिनेश कुमार तथा खाद्य निरीक्षक रवि राज की संयुक्त टीम ने आज विकासखंड पाली अंतर्गत तहसील हरदीबाजार के ग्राम नुनेरा में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दल को संतोष कुमार साहू के दुकान सह गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित धान मिला। जांच में पाया गया कि कुल 125 बोरी अर्थात लगभग 50 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज और अनुमति के रखा गया था। यह भंडारण मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने तत्काल नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर पंचनामा तैयार किया।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध तरीके से धान भंडारण, खरीदी-फरोख्त या परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समर्थन मूल्य प्रणाली और सरकारी व्यवस्था को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। मौके पर की गई कार्रवाई के बाद अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जब्त धान को विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए संबंधित व्यक्ति संतोष कुमार साहू की सुपुर्दगी में दिया गया।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!