कोरबा: बड़े भाई को बचाने डैम में कूदा छोटा भाई, तेज बहाव में बहा; नगर सेना की टीम कर रही तलाश।

कोरबा के राताखार एनीकेट डैम में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने बड़े भाई को डूबने से बचाने के लिए पानी में कूदा था। घटना के बाद से पवन सिंह नामक युवक लापता है, जिसकी तलाश नगर सेना की टीम कर रही है। यह घटना तब हुई जब पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम पर गया था। नहाने के दौरान उसका बड़ा भाई श्याम सिंह डूबने लगा। श्याम को बचाने के लिए पवन ने डैम में छलांग लगा दी।

श्याम सिंह को तो बचा लिया गया, लेकिन पवन सिंह पानी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। डैम में पानी का स्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण तलाश अभियान में कठिनाई आ रही है।लापता युवक पवन सिंह के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया कि पवन बस्ती के दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। मौके पर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि पवन का एक अन्य भाई श्याम भी साथ में था। श्याम जब डूबने लगा तो पवन उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। श्याम किसी तरह बच गया, लेकिन पवन डैम के तेज बहाव में बह गया।

पिकनिक पर गए युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ

उन्होंने बताया कि पवन घर में सबसे छोटा और लाडला था। वह मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद भी करता था। उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। दर्री थाना पुलिस इस मामले में पिकनिक पर आए अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में घटी, इसका पता चल सके।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!