कोरबा: बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पड़ोसियों को बताया कि उसने अपने भाई को मार डाला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।

यह मामला पाली थाना क्षेत्र के कोडार गांव का है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसिह के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि तुलसिह शराब के नशे में घर लौटा था और दरवाजा पीटते हुए गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान बड़े भाई 40 वर्षीय रामसिंह ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद गुस्से में आकर रामसिंह ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही तुलसिह की मौत हो गई।

भाई को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी बड़े भाई ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!