
कोरबा। आईटीआई से बुधवारी जाने वाला वीआईपी रोड एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। रविवार देर शाम अंधरीकछार स्कूल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे एक चालक ने कई मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घायलों की संख्या और गंभीरता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है और तेज रफ्तार व लापरवाह ड्राइविंग के मामले में FIR दर्ज कर रही है।गौरतलब है कि इसी मार्ग पर पिछले माह भी नशे में धुत कार चालक ने 5 लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर की कमी से यह सड़क हादसा-प्रवण हो चुकी है। पुलिस ने ऐसे हादसों पर रोक के लिए यातायात विभाग के साथ विशेष अभियान चलाने की बात कही है।








Comments are closed.