कोरबा: 2 ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर घायल; मौके पर लगी लोगों की भीड़

कोरबा। जिले के पसान मेन रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद घायल हालत में ड्राइवर केबिन में फंस गया था। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

मृतक की पहचान दल प्रताप सिंह (30) के रूप में हुई है, जो कोरिया का रहने वाला था और दीपका खदान से कोयला लोड कर मध्य प्रदेश जा रहा था। फिलहाल, दूसरे ड्राइवर का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह आमने-सामने की भिड़ंत हुई।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कॉल पर घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

     कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की…

    Read more

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया
    error: Content is protected !!