KORBA:हीरू-कादिर के अवैध रेत भण्डारण तक अब पहुंच पाया अमला, 2000 ट्रेक्टर से अधिक रेत जप्त

0 साल भर रेत ढोते रहे,अवैध बेचते रहे,भंडारित करते रहे,सख्ती बढ़ी तो कदम पड़े अधिकारियों के

कोरबा। अनेक बार प्रशासन की नजरों के सामने से धूल झोंक कर तो खनिज विभाग की नाक के नीचे से ही और अमले की सांठगांठ से भाजपा नेता के पुत्र हीरू जायसवाल और कथित कांग्रेस नेता कादिर खान के द्वारा अवैध रेत का खनन एवं परिवहन के साथ भंडारण की जुगलबंदी की जाती रही। इस बार जब सख्ती बढ़ी और राज्य शासन की मंशानुरूप कलेक्टर अजीत वसंत ने भी सख्ती दिखाई और उन्हें सूचनाओं के जरिए अवैध भंडारण के बारे में ज्ञात हुआ तो उनके निर्देश पर खनिज अमले को आखिरकार हीरू जायसवाल और कादिर खान के अवैध भंडारण अड्डे पर दबिश देना ही पड़ा। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और इन सभी की मौजूदगी में रेत के अकूत भंडार की जप्ती की गई। खनिज संसाधन की बेतहाशा चोरी करने के साथ-साथ इन्होंने हसदेव नदी को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई के बारे में तो पर्यावरण संरक्षण विभाग और खनिज विभाग के अधिकारियों ने सोचा ही नहीं, क्या इन पर नदी को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी या रेत की जप्ती और थोड़ा बहुत जुर्माना कर सारा मामला यहीं खत्म कर दिया जाएगा? क्या प्रतिबंध की अवधि में भी जिस तरह से रेत माफियाओं, रेत चोरों के द्वारा नदियों का सीना छलनी किया जाता रहा है, इस पर इस बार अंकुश लग सकेगा या फिर भंडारण की रेत के नाम पर नदियों को फिर से खोद-खोद कर कूटरचित एक ही रायल्टी के सहारे चोरी का सिलसिला चलता रहेगा, इस पर भी सवाल है?

फिलहाल, शुक्रवार को खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में जाने-पहचाने भण्डारण स्थल से 2000 ट्रैक्टर से अधिक मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद रेत चोरों में तो हड़कंप मची है,साथ ही वे लोग भी अचरज में हैं जो साल भर से यह गोरखधंधा बिना किसी रोक-टोक के चलता देख रहे हैं।गैरविभागीय जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कपाटमुड़ा-भैरोताल और बरमपुर के प्रचलित अवैध डंपिंग क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। कपाटमुड़ा-भैरोताल यार्ड में करीब 2000 ट्रैक्टर रेत अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि कांग्रेस नेता कादिर खान ने रेत का भंडारण किया है। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जप्ती व पंचनामा कार्रवाई की गई।इसी तरह बरमपुर में 250 ट्रैक्टर अवैध रूप से संग्रहित रेत पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरू जायसवाल ने रेत जमा कर रखा है जो भाजपा नेता का पुत्र है। बरमपुर में ही दो अन्य स्थानों पर भी 50–50 ट्रेक्टर अवैध रेत भंडारित पाया गया। तीनों स्थानों की रेत की जप्ती बनाई गई है।छापामार करवाई में दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक, जिला खनिज अधिकारी उत्तम खूंटे के साथ कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, सर्वमंगला पुलिस चौकी प्रभारी विभव तिवारी के साथ पुलिस और खनिज विभाग के सिपाही शामिल थे।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!