कवर्धा : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय प्लान तैयार करने के संबंध में ली बैठक

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तैयार किए गए 275 गांवों के विलेज विजन प्लान-2030 को जिला स्तरीय संकलन और समीक्षा के लिए आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से जिले के 275 गांवों का विलेज विजन प्लान-2030 तैयार कर लिया गया है। यह योजना ग्रामवासियों और शासन-प्रशासन के सामूहिक सहयोग से बनी है। विशेष ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर को इन योजनाओं को पारित किया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने विलेज विजन प्लान को संकलित कर जिला स्तरीय योजना तैयार करने के लिए जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों बैठक लेकर निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर बने प्लान को ब्लॉक स्तर पर संकलित कर जिला स्तरीय विजन प्लान तैयार किया जाए और इसे 7 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर संकलन और समीक्षा पूर्ण करने के बाद इस प्लान को 12 अक्टूबर के पहले राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर आवश्यक परीक्षण कर 23 अक्टूबर से पूर्व भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयसीमा का कड़ाई से पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण योजना तैयार करें, जिससे इसे राज्य और केंद्र स्तर पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी, आदिम जाति विकास विभाग से सहायक आयुक्त श्री एल.पी. पटेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि विलेज विजन प्लान-2030 के आधार पर प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं का सुव्यवस्थित आकलन संभव होगा। इसके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, आधारभूत संरचना, पेयजल, स्वच्छता, ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे ग्रामवासियों के जीवन स्तर में समग्र सुधार होगा और गांव आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान में केंद्र सरकार के 17 मंत्रालयों की 25 प्रमुख गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के 275 गांवों को चुना गया है, जिनमें बोड़ला विकासखंड के 226 गांव, पंडरिया के 41 गांव, सहसपुर-लोहारा के 7 गांव और कवर्धा ब्लॉक का 1 ग्राम शामिल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल गांवों की जरूरतों को समझने का अवसर देगा, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं का रोडमैप भी तैयार करेगा। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
    error: Content is protected !!