रिटायर्ड ASI के घर से लाख की चोरी, बच्चों की शादी के लिए रखे थे जेवरात;अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था परिवार

  कोरबा में रिटायर्ड ASI के घर चोरी हुई है। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने बाहर गया हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार परिवार के साथ सीएसईबी कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में मौत होने के कारण वे सभी पिथौरा गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। उन्होंने घर की चाबी पड़ोसी और एक रिश्तेदार को दी थी।

देर रात जब रिश्तेदार घर में सोने के लिए आया, तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से बंद है । उसने फौरन गलेटबिन कुमार को सूचना दी। घर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात चुरा लिए थे।

बेटी और बेटे की शादी के लिए रखे थे जेवरात

ये जेवरात उनकी बेटी और बेटे की शादी के लिए रखे गए थे। वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घर के भीतर और आसपास से साक्ष्य जुटाए। जबकि डॉग स्क्वायड ने कॉलोनी और आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!