IPL 2023, RCB vs LSG: एक ही गेंद पर छक्का और बोल्ड, बल्लेबाज ने पीट लिया अपना माथा

बैंगलोर: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 15वें मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई। मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। मैच में आखिरी गेंद तक दोनों टीमों ने एक दूसरे कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरी गेंद पर लखनऊ की टीम 1 विकेट से जीत हासिल कर सनसनी मचा दी। रोलरकोस्टर वाले इस मैच में पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर ऐसा दृश्य देखने को मिला जो कि क्रिकेट के मैदान पर बहुत ही देखने मिलता है।

दरअसल मैच में आयुष बडोनी टीम के लिए बेहतरीन लय दिख रहे थे लेकिन वेन पर्नेल की गेंद पर उनसे एक ऐसी चूक हो गई कि उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया। बडोनी ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर पर्नेल को एक शानदार लैप शॉट लगाया लेकिन इस दौरान वह अपना संतुलन को बरकरार नहीं रख सके जिसके कारण उनका बैट विकेट से जा टकराया।

इस दौरान हैरानी की बात यह रही कि आयुष ने जो लैप शॉट लगाया था वह बाउंड्री के पार जाकर गिरा लेकिन दुर्भाग्य से लखनऊ को 6 रन के बजाय विकेट गंवाना पड़ गया। बडोनी के आउट होते ही मैच में एक और थ्रील आ गया।

बडोनी ने बनाए 30 रन

आयुष बडोनी ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए मुश्किल परिस्थितियों मे बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 30 बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने चार बेहतरीन चौके भी लगाए। मैच में बडोनी ने वो काम कर दिखाया जिसकी लखनऊ को जरूरत थी। यही कारण है कि आखिरी ओवर के रोमांच में लखनऊ की टीम मैच को 1 विकेट से जीतने में सफल रही।

बडोनी के अलावा मैच में मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। पूरन ने तो आईपीएल के 16वें सीजन का सबसे अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

आरसीबी के ने बनाए थे 212 रन

टॉस हारने के बाद आरसीबी की टीम के लिए विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन तीनों के दमदार बल्लेबाजी के बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन टीम के गेंदबाज इसका बचाव नहीं कर सके।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!