वकील से मारपीट और चाकूबाजी की घटना … बीती रात युवती को लेकर हुआ विवाद

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बीती रात एक वकील पर धारदार हथियार और पत्थरों से गंभीर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय, निमित दुबे एवं अन्य साथियों के खिलाफ धारा 118, 296, 351 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रार्थी शिवांश पारासर निवासी चड्डा बाड़ी नेहरू नगर जो जिला न्यायालय बिलासपुर में वकालत का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह अपनी परिचित युवती को कार से शांति नगर से कोनी की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान चड्डा बाड़ी पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने इशारा कर उन्हे रूकवाया। कार से कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे उतरकर युवती को साथ ले जाने पर आपत्ति जताते हुए गाली गलौज करने लगे। शिवांश के अनुसार कहासुनी के बीच वह कार से बाहर निकले तो राजवीर बावरा बुलेट बाइक से मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर बाइक चढ़ाकर हमला करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने बाइक को पकड़कर गिरा दिया, जिसके बाद राजबीर ने अपने पास रखे धारदार चाकू से शिवांश के सिर के पीछे, कमर, गले और बांयी आंख के नीचे वार किया। अन्य साथियों ने पत्थर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल शिवांश किसी तरह पास के मेडिकल स्टोर की ओर भागे और वहां छिपकर अपने दोस्तों को सूचना दी। दोनों की मदद से वे थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!