
कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात BNG पब्लिक स्कूल के पास स्थित किशन ट्रेडर्स में दो नकाबपोश चोरों ने सेंधमारी की। वारदात की पूरी तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ-साफ कैद हो गई हैं।सूत्रों के अनुसार, चोर देर रात सुनसान माहौल का फायदा उठाकर दुकान में घुसे और कुछ ही मिनटों में नगदी व सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। फिलहाल चोरी की सटीक रकम व सामान का आकलन नहीं हो सका है।घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे नकाब से ढंके हुए हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।अब देखना है कि पुलिस इन शातिर चोरों को कब तक पकड़ पाती है और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में कितनी तेजी दिखाती है।









Comments are closed.