ग्राम बिनैका में दिनदहाड़े चोरी – छोटे बेटे की शादी के लिए रखे लाखों के सोने-चांदी के गहने व नकद रकम पार

बिलासपुर। मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनैका में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित धरम पुरेना पिता क्षत्री पुरेना (52 वर्ष) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे का ऑपरेशन 10 नवंबर को हुआ था। डॉक्टर की सलाह पर 18 नवंबर को बेटे को दिखाने वे अपनी पत्नी के साथ सुबह लगभग 10 बजे बहतराई, बिलासपुर गए थे।

शाम करीब 5 से 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके घर की अलमारी टूटी हुई है। तत्काल ग्राम बिनैका पहुँचने पर उन्होंने देखा कि अलमारी के कपड़े और सामान पूरी तरह बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखा पर्स भी गायब था।

पीड़ित के अनुसार, चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में 1 जोड़ी लछा (लगभग 40 तोला), 1 जोड़ी पैरी (30 तोला), 1 जोड़ी झुमका और ₹30,000 नकद शामिल है। धरम पुरेना ने बताया कि लछा उन्होंने अपने छोटे बेटे के विवाह हेतु सुरक्षित रखे थे। अलमारी में रखे अन्य छोटे जेवर जैसे बिछिया और सोने की सोने का माला को चोरों ने नहीं लिया, लेकिन कीमती गहने और नकदी पूरी तरह साफ कर दी।

पीड़ित ने कुल चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये बताई है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मल्हार मौके पर पहुंचे, मुआयना किया और FIR दर्ज की। पुलिस जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश जारी है।

पीड़ित ने प्रशासन से चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!