
सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर रखी गई है l लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर जगशाला खैरा में जिले के सभी यदुवंशी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे lहोली मिलन कार्यक्रम को प्रमुख रूप में यादव समाज द्वारा फूलों की मिलन समारोह का नाम रखा गया है l इसमें यादव समाज के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय समिति के अध्यक्षों एवं पूरी टीम को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहने को कहा गया है l फूलों की होली मिलन समारोह को सम्पन्न कराने में अनिल यादव अध्यक्ष अरपा परिक्षेत्र, कृष्ण कुमार यादव खारंग परिक्षेत्र एवं शिवशंकर यादव जिला अध्यक्ष जिला देशहा यादव समाज बिलासपुर अध्यक्ष गोवर्धन पूजा समिति बिलासपुर लगे हुए हैं l





Comments are closed.