ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

 कोरबा चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी04 पीजी 4336 कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज लोड डाला बॉडी क्रमांक सीजी 07 सीआर 8677 से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला बॉडी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!